भाजपा राज्यसभा सांसद का बरारी में किया स्वागत

भाजपा राज्यसभा सांसद का बरारी में किया स्वागत

बरारी नगर पंचायत बरारी के भगवती मंदिर के प्रांगण मे पहुंची भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव व हिटलर यादव भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर स्वागत किया. राज्यसभा सांसद ने बताया कि पीएम मोदी की मन की बात में विकसित भारत की छवि की झलक दिखाई दी. चल रहे युद्ध पर कहा कि पीएम ने युद्ध के बीच देश में रसोई गैस, पेट्रोलियम आपूर्ति को नियंत्रित कर देश वासियों को परेशानी से उबारने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद बवीता एवं बरारी की एकजुट जनता का स्नेह देखकर मैं काफी प्रभावित हुई. मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >