आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय समन्वयक बने बिपिन सिंह

आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय समन्वयक बने बिपिन सिंह

कटिहार कांग्रेस नेता बिपिन सिंह को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस (एआईसीसी) का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है. उनकी इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है. बिपिन सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल, संगठन प्रभारी के.राजू, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावूर्ण, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम तथा कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील यादव का आभार व्यक्त किया. बिपिन सिंह की नियुक्ति से न केवल आदिवासी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. बल्कि कटिहार जिले का राजनीतिक प्रभाव भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा. युवा नेता होने के नाते उनसे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >