फलका अस्पताल से रोगी के परिजन की बाइक हुई चोरी

फलका अस्पताल से रोगी के परिजन की बाइक हुई चोरी

फलका फलका अस्पताल से मंगलवार की शाम इलाज कराने आये रोगी के परिजन की बाइक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है. जिसको लेकर पीड़ित फलका थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है. पीड़ित गोविंदपुर पंचायत के महेशपुर गांव निवासी श्याम साह ने बताया की मंगलवार को अपने एक परिजन का प्रसव कराने के लिए फलका समुदायिक स्वास्थ केंद्र आये थे. अपनी बाइक जिसका नंबर बीआर 39 वाई 1597 है. अस्पताल परिसर में लगाकर हॉस्पिटल के अंदर चला गया. ज़ब सात बजे शाम को बाहर निकला. बाइक उस स्थान पर नहीं था. किसी अज्ञात चोर ने बाइक को चोरी कर लिया. दो दिन हम लोगों बाइक को काफ़ी ढूंढे. लेकिन बाइक कहीं नहीं मिला. गुरुवार को फलका थाना में बाइक चोरी का आवेदन दिया. इधर फलका थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया की पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >