अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरी, चालक जख्मी

अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरी, चालक जख्मी

फलका पोठिया ओपी क्षेत्र के कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 पर शनिवार की संध्या करीब पांच बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. जिसमें बाइक चालक जख्मी हो गया. यह घटना भंगहा कोऑपरेटिव गोदाम के समीप हुई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फलका पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी की पहचान लोहानी गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश कुमार अपने बाइक से भंगहा गांव आए थे. वापस घर लौटने के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े. जिससे उन्हें चोटें आयी. ग्रामीणों की मदद से समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >