बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगढ़ा मोड़ के निकट गुरुवार को एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार मिथुन चौधरी 26 वर्ष, बसगढ़ा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गयी. जिससे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ प्रभाकर कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि युवक का बायां पैर टूट गया है. स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >