कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला

Bihar Accident News: कटिहार में तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया है. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

Bihar Accident News: कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. एनएच-31 पर डागपुर बकरी फार्म के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचलती चली गई. इस भीषण हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पूर्णिया से भागलपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह यात्री बस पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही थी. बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे. जैसे ही बस डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद और बेकाबू हुई बस

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई. बस की रफ्तार और अनियंत्रित स्थिति के कारण सड़क पर मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में अब तक 10 लोगों की पहचान हो सकी है. बाकी मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. चारों तरफ अफरा-तफरी का महौल कायम है.

  1. राधिका हांसदा (19),
  2. तेलमी देवी (40),
  3. पप्पू हांसदा
  4. तलपू सोरेन
  5. पशु देवी (सभी सुहुआ, थाना रानीपतरा, पूर्णिया के रहने वाले हैं)
  6. ताला मुनी (कुर्सेल, डगरूवा, पूर्णिया)
  7. दुर्गा वासकी (60, माणीपुर डोरिया, डगरूआ, पूर्णिया)
  8. 8. तल्लू सोरेन (60, धरमगंज)
  9. चिंतामणि महतो (35, मझुआ)
  10. सदानंद हांसदा (बरहरा कोठी)

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है.

इलाके में दहशत, परिजनों में मचा कोहराम

इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही पल में कई घरों के चिराग बुझ गए, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.

Also Read: दरभंगा सोना लूटकांड जांच में धमाका, बेगूसराय में बम फटा, बिहार पुलिस के 5 जवान घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >