कटिहार में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 की गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

Bihar News: कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका गौशाला में मंगलवार की देर रात शराब की सूचना पर तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया, और डायल 112 की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Bihar News: कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका गौशाला में मंगलवार की देर रात शराब की सूचना पर तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया, और डायल 112 की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सहायक थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज गौशाला के पास शराब की सूचना पर डायल 112 मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस के जवान छापेमारी करने गई. पुलिस को देखते हीं शराब तस्कर भागने लगा. इस दौरान वह घायल हो गया.

इसी बात को लेकर पूरे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया. अचानक हुए हमले को देख पुलिस जवान 112 की मोटरसाइकिल छोड़कर अपनी जान बचाकर वहां से भाग गये. आक्रोशित लोगों ने पुलिस के डायल 112 मोटरसाइकिल को पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. भारी संख्या में पुलिस बल को देख हंगामा कर रहे हैं लोग अपने घरों की ओर निकलते बने.

Also Read: पटना में छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, पूजा का फूल लेकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि तस्कर की सूचना पर सहायक थाना की 112 के पेट्रोलिंग गाड़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज गौशाला पहुंची. स्थानीय लोगों ने पुलिस को देखते ही हमला बोल दिया. 112 के पेट्रोलिंग जवानों ने किसी प्रकार वहां से निकल कर अपनी जान बचाए.

इस मामले में राजेश चौहान सहित 20 से 25 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर सहायक थाना पुलिस छापेमारी में जुट गयी है. आरोपी राजेश के विरुद्ध सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना में कई मामलें दर्ज है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >