Bihar News: चिकन पीस मांगना पड़ा भारी! दुकानदार ने खौलता तेल शरीर पर फेंका

Bihar News: कटिहार में चिकन पीस की मांग करना एक ग्राहक को महंगा पड़ गया. बिरयानी दुकानदार ने ग्राहक पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है. पीड़ित की हालत नाजुक है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बारसोई के शुभम सिंह चौक स्थित एक बिरयानी दुकान पर चिकन पीस की मांग करना एक ग्राहक को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई. पीड़ित मानिक दास (32), जो पेशे से फर्नीचर दुकानदार हैं, ने बिरयानी लेते समय चिकन का बड़ा और अच्छा पीस देने को कहा. इससे नाराज दुकानदार ने अचानक गरम तेल से भरी कढ़ाई का उबलता हुआ तेल मानिक पर फेंक दिया.

पीड़ित की हालत गंभीर

तेल गिरते ही मानिक दास की चीख निकल गई और वे वहीं जमीन पर गिर पड़े. उनके शरीर का बड़ा हिस्सा बुरी तरह जल गया. घटना के तुरंत बाद लोगों ने दुकानदार को वहां से भगा दिया. परिजन उन्हें पहले पास के नर्सिंग होम और फिर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. यहां से हालत गंभीर होने पर कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. अंततः परिजन सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में उन्हें लेकर पहुंचे, जहां काफी मशक्कत के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया. उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

पुलिस कार्रवाई और शिकायत

इस घटना की शिकायत पीड़ित के बेटे मानव दास ने बारसोई थाने में की है. उसने बताया कि उसके पिता ने मोबाइल से 110 रुपये UPI के जरिए भुगतान भी कर दिया था. चिकन पीस की साधारण सी मांग पर दुकानदार ने इस कदर हिंसक व्यवहार किया. थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: Raja Raghuvanshi Case: पटना के इस थाने में गुजरी सोनम रघुवंशी की रात! आज शिलांग लेकर जाएगी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >