विभिन्न गतिविधियों के जरिये बिहार दिवस को किया सेलिब्रेट

विभिन्न गतिविधियों के जरिये बिहार दिवस को किया सेलिब्रेट

कटिहार शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में शनिवार को बिहार दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के संपूर्ण परिसर की सफाई, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता, जल का महत्व, बिहार के सांस्कृतिक विविधता पर आयोजित गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया. शुरुआत प्रभात फेरी, राज्य प्रार्थना एवं राज्य गीत से प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने की. ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं वर्तमान में भारतीय थल सेवा में कार्यरत रामकुमार रावत एवं भारतीय जल सेवा में कार्यरत खुशी कुमारी ने खेल के महत्व को रेखांकित किया. इन दोनों ने बताया कैसे इस विद्यालय की मिट्टी में ताइक्वांडो खेलते-खेलाते अपने लक्ष्य को प्राप्त किया. शाम में प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय प्रांगण में अशोक स्तंभ के पास दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >