Bihar Crime: बिहार में प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने की पांच राउंड फायरिंग

Bihar Crime News: कटिहार में रविवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक से लौट रहे धीरज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने पांच गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराध की एक बड़ी वारदात सामने आई. चंद्रमा चौक के पास बाइक से घर लौट रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 3 छीटाबाड़ी निवासी धीरज कुमार (40) के रूप में हुई है, जो टेंट और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे.

अपराधियों ने धीरज पर की पांच राउंड फायरिंग

घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब धीरज कुमार भगवान चौक की ओर से अपने घर लौट रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए पांच राउंड फायरिंग की. गोली लगते ही धीरज की मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जुट गई.

मौके से मिले चार खोखे और एक शराब की बोतल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को वहां से चार खोखे और एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है. इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधी वारदात से पहले शराब पी रहे थे और योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया.

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक के पिता किराना दुकान चलाते हैं. बताते चले की धनी साह को तीन पुत्र है. जिसमें सबसे छोटा धीरज था. धीरज को एक पुत्र व एक पुत्री है. फिलहाल घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन आपसी रंजिश और कारोबारी दुश्मनी को भी जांच के दायरे में लिया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यवसायियों में रोष देखा जा रहा है. पुलिस ने जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.

Also Read: बिहार में 4 करोड़ वोटरों को नहीं देने होंगे दस्तावेज, चुनाव आयोग इन लोगों से मांगेगा प्रमाण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >