महाशिवरात्रि को लेकर सजधज कर तैयार भोले का दरबार

प्राचीनतम भारीडीह शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के उपासकों के लिए महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

हसनगंज. प्राचीनतम भारीडीह शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के उपासकों के लिए महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गयी है. श्रद्धालु व शिव भक्त शिव लिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, चंदन, धूप आदि अर्पित करेंगे. शिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिरों की रंगाई पुताई मंडप सजाया गया है. बुधवार को सभी शिवालयों में पूजा अर्चना को लेकर लोग पहुंचेंगे. रात्रि में मंदिरों में शिव बारात निकाली जायेगी. इसके लिए व्यापक तैयारी की गयी है. रात्रि में बारात आगमन के पश्चात शिव विवाह का आयोजन कराया जायेगा. इस दौरान शिवालयों में विशेष रुप से मेले का भी आयोजन होता है. शिव मंदिर में वैदिक रीति रिवाजों से हवन, शिव पार्वती विवाह, रासलीला सहित भक्ति भजन का भी आयोजन होगा. जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. भारीडीह शिव मंदिर के नाम से मशहूर हसनगंज प्रखंड के भारीडीह शिव मंदिर, बघुवाकोल रिकिया स्थान सहित मंदिरों में शिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. मेला अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया कन्द लाल मुर्मू ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ मंदिर के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >