बीइओ ने नये नामांकित बच्चों को प्रोत्साहित किया

बीइओ ने नये नामांकित बच्चों को प्रोत्साहित किया

बरारी प्रखंड के उमवि बारीगर में बीपीआरओ सह प्रभारी बीइओ माधवेन्द्र कुमार ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान नये नामांकित दर्जनों बच्चों से मिलकर शिक्षा के मंदिर में बेहतर करने को जागरूक करते हुए बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए टॉफी खिलाकर मुंह मिठा कराया. बीइओ ने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने और पढ़ाई करने की सीख दी. उन्होंने विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका से बच्चों के बेहतर भविष्य की परिकल्पना का संदेश दिया. विद्यालय की व्यवस्था बेहतर देख प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद दास, शिक्षक के कार्य की सराहना की. मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक- शिक्षिका मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >