पात्र लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मिले शत-प्रतिशत लाभ

सहायक निदेशक ने बैठक में की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा

कटिहार. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी सहायक निदेशक यशस्वी की अध्यक्षता में प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायकों व डाटा इंट्री ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, कबीर अन्त्येष्ठि अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की गयी. कोषांग के प्रभारी सहायक निदेशक ने इस डिजिटलिकरण के युग में वंचित लाभुकों का शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए समीक्षा अंतर्गत प्रखंडवार सभी कार्यपालक सहायक व डाटा ऑपरेटर से प्रखंड में संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के आलोक में लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर लाभुकों को लाभ देने के लिए सख्त निर्देश दिये गये. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सभी लंबित डाटाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिया. समीक्षात्मक बैठक अंतर्गत जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, सदर कटिहार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >