आंगनबाड़ी में सूखा राशन कम देने का लाभुकों ने लगाया आरोप

आंगनबाड़ी में सूखा राशन कम देने का लाभुकों ने लगाया आरोप

अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सुखा राशन का वितरण किया गया. प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित मात्रा से कम मात्रा में सुखा राशन का वितरण किया जा रहा था. लाभुक रुबीना खातून, तंजीरा खातून, सुल्ताना खातून, हजरा खातून, रहीम खातून सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर केवल एक किलो चावल, आधा किलो दाल एवं 50 ग्राम सोयाबीन दिया गया है. गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभकों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर दो अति कुपोषित लाभार्थी को 2.9425 चावल 1.3375 दाल एवं सोयाबीन तथा सोयाबीन तेल व नमक, मसाला दिये जाने का विभागीय निर्देश है. वहीं धात्री माता एवं गर्भवती व कुपोषित लाभुकों को 2.250 चावल एक किलो दाल एवं सोयाबीन व सोयाबीन तेल नमक मसाला का वितरण किया जाना है. लेकिन अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर उचित मात्रा में सुखा राशन का वितरण नहीं किया जाता है. इसकी जांच होने पर पूरी मामला सामने आ जाएगी. चावल व दाल की कम मात्रा में वितरण करने एवं सोयाबीन तथा सोयाबीन तेल, नमक, मसाला का वितरण नहीं करने के संबंध में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका से पूछे जाने पर उनके द्वारा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया गया. उधर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमदाबाद से सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि केंद्रो को चिन्हित कर जांच की जाएगी. जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >