डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में बीएड परीक्षा शुरू, मोबाइल-बैग को लेकर छात्रों में हुई नोकझोंक

परीक्षा शुरू होने से पहले मोबाइल व बैग केंद्र के अंदर ले जाने को लेकर कुछ छात्रों ने विरोध किया, जिससे थोड़ी देर के लिए नोकझोंक की स्थिति बन गई. हालांकि केंद्राधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद सभी छात्रों ने अपने मोबाइल और बैग परीक्षा केंद्र के बाहर जमा कर दिए.

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र कोड संख्या 2001 पर शुक्रवार से बीएड पार्ट वन एवं पार्ट टू 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई. परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है.

परीक्षा शुरू होने से पहले मोबाइल व बैग केंद्र के अंदर ले जाने को लेकर कुछ छात्रों ने विरोध किया, जिससे थोड़ी देर के लिए नोकझोंक की स्थिति बन गई. हालांकि केंद्राधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद सभी छात्रों ने अपने मोबाइल और बैग परीक्षा केंद्र के बाहर जमा कर दिए.

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बीएड प्रथम खंड के छात्रों की चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप पेपर की परीक्षा ली गई.

केंद्राधीक्षक सह डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आए छात्रों को नियमों के अनुसार मोबाइल और बैग बाहर रखवाने की हिदायत दी गई थी, जिसे सभी ने पालन किया.

उन्होंने बताया कि डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र कोड 2001 पर पूर्णिया जिले के पांच बीएड कॉलेजों के छात्रों के लिए केंद्र निर्धारित किया गया है. इनमें स्वदेशी बीएड कॉलेज मरंगा, एमएफएए बीएड टीटी कॉलेज रामबाग, एमटीटी कॉलेज राधानगर, मिलिया कनिज फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग एवं एसआरपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज माधोपारा शामिल हैं. यहां परीक्षा 22 मई तक दोनों पालियों में चलेगी.

उन्होंने यह भी बताया कि कटिहार जिले के पांच बीएड कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र पूर्णिया महिला कॉलेज, पूर्णिया (कोड संख्या 1002) में निर्धारित किया गया है. इसमें डीएस कॉलेज कटिहार, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिरसा, केएसटीटी कॉलेज निस्ता कदवा, फारबिसगंज कॉलेज एवं एसएम बीएड कॉलेज बैगना रोड कटिहार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >