बीडीओ व थानाध्यक्ष ने कई बूथों का किया निरीक्षण

बीडीओ व थानाध्यक्ष ने कई बूथों का किया निरीक्षण

फलका विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. शुक्रवार को बीडीओ सौरव कुमार सन्नी व थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने मोरसंडा, सालेहपुर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने प्रत्येक बूथ पर सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, रौशनी की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता व आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर स्वच्छता व सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय. बीडीओ सौरव कुमार सन्नी ने कहा, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी बूथों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और मतदान के दिन शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >