कोढ़ा प्रखंड के बावनगंज पंचायत में शनिवार को संपन्न हुए पैक्स अध्यक्ष पद के मतगणना में प्रमोद कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 57 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की. बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि शाम सात बजे से मतगणना शुरू हुई. प्रमोद कुमार ने 562 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किये गये. उनके प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 505 मत मिले. जिससे वह 57 मतों से हार गये. परिणाम घोषित होते ही प्रमोद कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी की और अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
