बारसोई पुलिस ने 105 लीटर शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

बारसोई पुलिस ने 105 लीटर शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

बारसोई प्रखंड के अलग-अलग स्थान से 105 लीटर देसी एवं विदेशी शराब के साथ गुरुवार को बारसोई पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. बारसोई थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वस्त्र सूत्रों से ज्ञात हुआ कि बारसोई के अलग-अलग रास्तों में पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लाई जा रही है. जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गयी. बलतर पंचायत के मनहोरी के पास एक टोटो में 91 लीटर शराब के साथ तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. तस्कर की पहचान रघुनाथपुर निवासी अर्जुन मंडल के रूप में हुई है. दूसरी ओर चौंदी पंचायत के जलकुमार के पास से 14 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. तस्कर की पहचान अमित दत्ता के रूप में हुई है. दोनों शराब तस्कर पर बारसोई थाना में मध्य निषेध एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >