KATIHAR: बारसोई में पोखर किनारे कचरे का ढेर, मंदिरों के बीच गंदगी से स्थानीय लोग आक्रोशित

स्थानीय लोगों के अनुसार हाट लेसी के द्वारा रोजाना बाजार का कचरा इसी स्थान पर डंप कराया जा रहा है.


कटिहार के बारसोई से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार के बारसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में विष्णु मंदिर और जैन मंदिर के बीच पोखर के किनारे कचरे का भारी ढेर जमा होने से हालात गंभीर हो गए हैं. घनी आबादी वाले इस इलाके में लगातार कचरा डंप किए जाने से न सिर्फ बदबू और गंदगी फैल रही है बल्कि बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार हाट लेसी के द्वारा रोजाना बाजार का कचरा इसी स्थान पर डंप कराया जा रहा है. जिससे स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. लोगों ने बताया कि कई बार इस कचरे में आग लग चुकी है. जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को मौके पर पहुंचना पड़ा था.

मंदिरों और रिहायशी इलाके के बीच इस तरह कचरा फेंका जाना स्थानीय नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि यह नगर पंचायत प्रशासन की गंभीर लापरवाही है. जो किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है.

आसपास के दुकानदारों और मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत से तत्काल कचरे की सफाई कराने और बाजार के कचरे के लिए सुरक्षित व स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >