-जमीन बंटवारे को लेकर बाप बेटे में हुई थी कहा सुनी, नौ लोग रेफर – मामला बारसोई प्रखंड के लहगरिया पंचायत के मानमान गांव का बारसोई जमीन बंटवारे को लेकर बाप बेटे में हुई कहा-सुनी विवाद मे बदल गई और धीरे-धीरे परिवार के लोग आपस में भीड़ गये. सभी आपस में मारपीट करने लगे. जिसमें 9 लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया जिसमें से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल थे. जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया. मामला बारसोई प्रखंड के लहगरिया पंचायत के मानमान गांव का है जहां शुक्रवार को पिता के जीवित रहते ही पुत्र द्वारा जमीन बंटवारे के लिये जिद की जाने लगी. जिसका पिता ने विरोध जताया. पीड़ित पिता जिन्ना ने बताया कि मेरे जिंदा रहते बेटा जमीन बंटवारे की बात कर रहे थे, जिसका परिवार के सभी सदस्यों ने विरोध जताया. तो बेटा एवं बहू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें पुत्री, पत्नी सहित 9 लोग घायल हो गए हैं. उन्होंने प्रशासन एवं समाज के लोगों से न्याय की गुहार लगाई है, घायलों में जुलफत खातून, जुलैखा खातून, जिन्नौद, सद्दाम हुसैन, जुल्फकार, गुलसरी खातून आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
