बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी अकबर अली, बघवा और मुकेश सरकार पिता रंजीत सरकार उर्फ अतुल सरकार हैं. दोनों आरोपित बलिया बेलौन निवासी हैं. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि दोनों वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शुक्रवार की रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
