बलिया बेलौन पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान ऑटो सवार की तलाशी लेने पर दो तस्करों को गांजा के साथ पकड़ा गया.

बलिया बेलौन. पुलिस ने शुक्रवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान ऑटो सवार की तलाशी लेने पर दो तस्करों को गांजा के साथ पकड़ा गया. जब्त गांजा पैकेट को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कदवा सीओ के सामने पैकेट खोल कर जांच किये जाने पर दो किलो गांजा बरामद हुआ. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गांजा के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. दो पैकेट में दो किलो गांजा है. पूछताछ करने पर अपना नाम परमेश्वर कुमार चौधरी पिता भिखारी चौधरी, लालजी कुमार चौधरी पिता शिवजी चौधरी, शीसटोला थाना मनिहारी निवासी बताया है. दोनों तस्कर को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस्कर के खिलाफ कांड दर्ज की गयी है.दोनों आरोपितों को कटिहार न्यायालय भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >