बलिया बेलौन पुलिस ने महिला व पुरुष तस्कर को आठ किलो गांजा के साथ पकड़ा

बलिया बेलौन पुलिस ने महिला व पुरुष तस्कर को आठ किलो गांजा के साथ पकड़ा

बलिया बेलौन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बलिया बेलौन पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है. कई स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है. रविवार को मीनापुर फुटानी चौक के पास विशेष वाहन जांच के दौरान पुलिस की गाड़ी देख कर ऑटो सवार के भागने का प्रयास करने पर खदेड़ कर एक महिला व एक पुरुष को पकड़े जाने पर उस के पास से पैकेट मिलने पर हिरासत में लिया गया. पैकेट मिलने पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के सामने पैकेट खोल कर जांच किये जाने पर गांजा बरामद हुआ. दोनों आरोपित को हिरासत में लेकर थाना गया, थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गांजा के साथ एक महिला व एक पुरुष दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. करीब आठ किलो गांजा बरामद हुआ है. तस्कर ने अपना नाम मुस्कान देवी 27 वर्ष (बदला नाम), हापुर, थाना रतवा, मधेपुरा एवं उज्जवल कुमार सिंह 25 वर्ष, अनवरपुर चौक, थाना रामाशीष चौक, हाजीपुर जिला वैशाली निवासी है. गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए सोमवार को कटिहार मेजिस्ट्रेट के पास भेजा जायेगा. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गांजा तस्कर के खिलाफ बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. ये लोग गांजा लेकर पश्चिम बंगाल से अपना घर जा रहे थे. चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. दोनों तस्करों को कटिहार न्यायालय भेजा जायेगा. वहां से जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >