बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में दिशा गस्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में फुटानी चौक मीनापुर के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 17.22 लीटर विदेशी शराब शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया. बलिया बेलौन पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी, वाहन जांच अभियान एवं गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर रही है. शनिवार को एक व्यक्ति को 17.22 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ कर न्यायिक प्रक्रिया के कटिहार न्यायालय भेजा गया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गस्ती के दौरान 17.22 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना सिंह ग्राम पंचायत रामपुरा थाना आजमनगर का निवासी बताया है. मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए तस्कर को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.
बलिया बेलौन पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
