बकरीद आज, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बकरीद आज, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बलिया बेलौन कुर्बानी का त्योहार बकरीद गुरूवार को मनाया जायेगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम, शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, चनदहर मुखिया प्रतिनिधि रागीब शजर, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, बेनी जलालपुर मुखिया नाहीद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजूल हक, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, बीझारा मुखिया इनायत राही, शिकारपुर मुखिया सहरयार आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, जिला परिषद मुनतसीर अहमद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबुल हक, सालमारी मुखिया गोलाम सरवर आदि ने ग्राम पंचायत वासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील करते हुए कहा की इस दौरान किसी तरह का आपत्ति जनक टिप्पणी नहीं करें. एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल रखें. सभी पर्व त्यौहार को आपस में मिल कर मनाने की परम्परा को बनाये रखने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >