आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया बकरीद

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया बकरीद

कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था. बकरीद में अकीदतमंदों ने देश में अम चैन कायम रखने के लिए दुआ की. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शहर के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की व सभी की सलामती की दुआएं मांगी. नमाजियों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद भी दी. लोगों ने सेवईया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया. बच्चों में उत्साह का माहौल था. ईद उल अजहा की नमाज पढ़कर लोगों ने खुदा की राह में बकरे की कुर्बानी की. मौसम खुशगवार रहने के कारण ईदगाह में नमाजियों की भीड़ अधिक देखी गयी. इधर शहर के रामपाड़ा ईदगाह में ईदुल अजहा की नमाज़ मौलाना बदरुदुजा ने पढ़ायी. हज़ारों मुस्लिम भाइयों ने सामुहिक रूप से नमाज़ अदा की और देश, राज्य और कटिहार में अमन शांति के लिए दुआ की. नमाज़ अदा करने के बाद एक दुसरे से गले मिलकर ईदुल अजहा की बधाई दी और घर जाकर बकरे की कुर्बानी दी. समाजिक कार्यकर्ता मास्टर उसमान ग़नी ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की. बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मी दण्डाधिकारी के साथ मोजूद थे. वार्ड पार्षद इज़हार अली, रामपाड़ा ईदगाह कब्रिस्तान कमिटी के सचिव हाजी अब्दुल अज़ीज़, अध्यक्ष हाजी महबूब आलम, मोहम्द आसिफ, मुनाफ आलम आदि सदस्यों ने लोगों को ईदुल अजहा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. नगर निगम की ओर से साफ सफाई का बेहतर प्रबंध किया गया था. .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >