कुरसेला क्षेत्र में ईद- उल अजहा बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास धार्मिक अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गयी. नमाज अदा कर भाईचारा अमन चैन की दुआ मांगी गयी. एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद त्योहार पर मुबारकवाद दी. दावत पर दोस्त अपने शरीक हुए. प्रखंड क्षेत्र के बल्थी, कुरसेला चौक, मेहरटोला, मधेली, बसुहार मजदिया आदि मस्जिदों में सुबह से नमाजियों की नमाज अदा करने के लिए भीड़ बनी रही. उधर क्षेत्र में बकरीद त्योहार पर शांति व्यस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष राकेश कुमार गश्ती दल के साथ क्षेत्र भम्रण कर शांति सुरक्षा का संदेश देते रहे.
कुरसेला में हर्ष उल्लास के साथ मनाया बकरीद

कुरसेला में हर्ष उल्लास के साथ मनाया बकरीद
Copied link
कुरसेला में हर्ष उल्लास के साथ मनाया बकरीद