कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना और शोभायात्रा को भव्य व अनुशासित तरीके से संपन्न कराना था. कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि शोभायात्रा के मार्ग में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. इसके लिए अलग-अलग टीमें बनायी जायेगी. इन टीमों का कार्य शोभायात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखना, मार्गदर्शन देना और किसी भी आपात स्थिति में तत्पर रहना होगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय पुलिस से भी सहयोग की अपील की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
