यूजी बैकलॉग के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने को दो दिन बढ़ी तिथि

यूजी बैकलॉग के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने को दो दिन बढ़ी तिथि

-हर्ष पूर्णिया विवि परीक्षा विभाग की ओर से दो दिन का पुन: दिया गया समय -13 और 14 मार्च को निर्धारित समय पर अधिकांश का नहीं खुल पाया पोर्टल कटिहार अभाविप व एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में यूजी बैकलॉग के छात्रों के हित में उठायी आवाज पर पूणिया विवि परीक्षा विभाग ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दो दिनों का समय विस्तार किया है. यूएमआईएस पोर्टल से ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए 17 और 18 मार्च तक अंतिम रूप से विस्तारित किया है. ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने से सम्बंधित जानकारी पूणिया विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध है. पूर्व में दिये गये दो दिन का समय 13 और 14 मार्च को परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान अधिकांश छात्र छात्राएं वंचित रह गये थे. इसको लेकर अभाविप के सह संयोजक विक्रांत सिंह, राजा यादव, एनएसयूआई के शेख इकबाल समेत अन्य का कहना था कि उक्त अवधि में कई छात्र छात्राओ का परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान पोर्टल नहीं खुलने की वजह से नाराज हो गये थे. उनलोगों ने कहा, काफी मान मनौव्वल के बाद पीयू के परीक्षा विभाग की ओर से सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की परीक्षा के लिए बैकलॉग छात्रों को यूएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए 13 और 14 मार्च को समय निधारित किया था. अधिकांश छात्र छात्राओं का पोर्टल नहीं खुलने के कारण परीक्षा प्रपत्र नहीं भरा पाया. कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने पर विवि की गलती कहकर पाला झाड़ लिये जाने से उनलोगों के समक्ष परीक्षा देने को लेकर ऊहापोह की स्थिति कायम हो गयी थी. उनलोगों का कहना था कि विवि को भेजे गये उनके सीआईए के मार्क्स को पोर्टल पर अपलोड नहीं किये जाने की वजह से इस तरह की समस्या आयी थी. विवि परीक्षा विभाग ने कहा, ऐसे छात्र छात्राओं का अब तक सीआइए माक्स नहीं भेजे जाने के कारण उनलोगों का पोर्टल पर मार्क्स अपलोड नहीं कराया है. परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए पूणिया विवि परीक्षा की ओर से 16 मार्च को दो दिन का परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर तिथि विस्तार की गयी है. केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि पीयू परीक्षा विभाग से सोमवार को एक पत्र जारी करते हुए सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की परीक्षा के लिए बैकलॉग छात्रों को यूएमआईएस पोर्टल से ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए 17 और 18 मार्च तक अंतिम रूप से विस्तारित किया है. ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने से सम्बंधित जानकारी पूणिया विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >