कदाचारमुक्त माहाैल में अंतिम दिन बैकलाॅग छात्रों दी परीक्षा

कदाचारमुक्त माहाैल में अंतिम दिन बैकलाॅग छात्रों दी परीक्षा

– परीक्षा समाप्ति के बाद पॉलिटेक्निक काॅलेज गेट पर लगी भीड़ – दस दिनों से संचालित हो रही थी पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा प्रतिनिधि, कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार में बैकलॉग छात्रों की अंतिम दिन शनिवार को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हो गयी. दसवें दिन शनिवार को दो पालियों में अलग-अलग जिले के 19 पॉलिटेक्निक कॉलेज के परीक्षार्थी शामिल हुए. दूसरी पाली की परीक्षा समाप्ति के बाद छात्र- छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. इस दौरान कॉलेज परिसर से निकलने वाले छात्र- छात्राओं के एक दूसरे से मिलने के दौरान काफी भीड़ उमड़ गयी. जिससे कुछ देर के लिए जाम सा नजारा दिखा. प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े बारह बजे तक छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी. कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ ई रवि कुमार ने बताया कि दस फरवरी से परीक्षा संचालित हो रही थी. अंतिम दिन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा सम्पन्न करा लिया गया. उन्होंने बताया कि पहली बार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार में 19 कॉलेजों के छात्र- छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया था. मुख्य रूप से जमुई, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, भागलपुर, बांका समेत अन्य कई जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी. परीक्षा में सिविल, इलेक्ट्रीकल, कम्प्यूटर, मैकेनिकल, टेक्स्टाइल, एग्रीकल्चर समेत अन्य कोर के बच्चों ने परीक्षा दी. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक अभिषेक कुमार, प्रो पंकज कुमार मंडल, प्राे अभिषेक मानकर, प्रो सुजीत कुमार, प्रो नरेन्द्र कुमार, प्रो हिमांशु कुमार, डॉ मृदला कुमारी, प्रो राहुल कुमार, प्रो नीलमणी चौधरी, प्रो राजीव रंजन, सहयोग कर्मी में मनोज कुमार, रूपेश कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक चन्द्र जोश समेत अन्य की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >