कटिहार मेडिकल कॉलेज में ‘ओबेसिटी वीक’ पर जागरूकता अभियान

कटिहार मेडिकल कॉलेज में ‘ओबेसिटी वीक’ पर जागरूकता अभियान

मुफ्त मेडिकल कैंप का मरीजों का स्वास्थ्य जांच कटिहार स्थानीय कटिहार मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ तसकीन अहमद रज़ा के नेतृत्व में मोटापे से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में”” ””ओबेसिटी वीक”” पर जागरूकता उत्सव के रूप में मनाया गया. बड़ी संख्या में मरीजों और आम लोगों ने भाग लिया. डॉ तसकीन अहमद रजा ने कहा कि वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है, जो डायबिटीज, फैटी लिवर, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी कई घातक बीमारियों की जड़ है. मोटापे के कारण शरीर में विभिन्न प्रकार की जटिलताएं उत्पन्न होती हैं, जो आगे चलकर जानलेवा भी साबित हो सकती है. लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मोटापे से बचाव कर सकते हैं. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना भी अत्यंत आवश्यक है. इस मौके पर एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें जरूरतमंद मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया. कैंप में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को मोटापे से बचाव के उपायों के साथ-साथ सही खान-पान और जीवनशैली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता से जुड़े विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिससे यह अभियान एक उत्सव का रूप लेता नजर आया. सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >