हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत की अंसारी टोला वार्ड पांच में शनिवार को शत् प्रतिशत टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया. बीडीओ रीना कुमारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य उपयोगी टीकाकरण कराने को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया. क्षेत्र में ऐसे कई टोले मोहल्ले हैं. शत् प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित नहीं हो पाता है. लाभार्थी टीकाकरण नहीं कराते हैं. ऐसे लोगों को जागरूक करने व टीकाकरण से होने वाले फायदे को बताने के लिए अभियान चलाया गया. बताया बच्चों से लेकर बड़ों तक को कई गंभीर बिमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कार्यक्रम संचालित करती है. टीकाकरण से आप कई गंभीर बिमारी से बच सकते हैं. एमो डॉ अहमद हुसैन, बीसीएम संगीता कुमारी, बीएचएम धनंजय कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
