यात्रियों से भरी ऑटो बाइक से टकराकर पलटी, सात महिला समेत नौ घायल

नरपतगंज से मनिहारी गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे सभी श्रद्धालु

कटिहार. कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग पर रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ऑटो की सीधी टक्कर बाइक से हो गयी. जिस कारण ऑटो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गयी. ऑटो में सवार सात महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सीमांचल सहित नेपाल से भी गंगा-स्नान को मनिहारी पहुंचते हैं. रविवार को नरपतगंज से श्रद्धालुओं से भरी ऑटो मनिहारी गंगा घाट की ओर जा रही थी. नवाबगंज के समीप एक बाइक से ऑटो की टक्कर हो गयी. अचानक ऑटो के आगे बाइक आने से चालक अपना नियंत्रण ऑटो से खो दिया. जिस कारण ऑटो कई पलटी मार गयी. उसमें सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि एक बच्ची सुरक्षित बच गयी. घायलों में चालक अजय यादव, छठव्रती श्रद्धालु में शामिल बबलू यादव, उर्मिला देवी, अनिता देवी, विमला देवी, सुशीला देवी, पप्पू देवी, आशा देवी, सुलेखिया देवी को गंभीर रूप से चोटें आई है. जिनमें कुछ महिलाओं की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >