पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के बीच बांटा सहायक उपकरण

सदर अस्पताल परिसर स्थित दिव्यांग कार्यालय में कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति की ओर से अभिनंदन व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

कटिहार. सदर अस्पताल परिसर स्थित दिव्यांग कार्यालय में कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति की ओर से अभिनंदन व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद शामिल हुए. उपकरण व उपस्कर वितरण व दिव्यांग जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री लगभग 24 दिव्यांगों के बीच उनकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण एवं उपस्कर का वितरण किया. वितरित किए गए सामानों में मुख्य रूप व्हीलचेयर, कमर बेल्ट एवं घुटना बेल्ट श्रवण यंत्र (कान की मशीन), लाठी एवं अन्य सहायक उपकरण शामिल है. संस्था के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उनके क्रियाकलापों की सराहना की. उन्होंने केंद्र व बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए आश्वासन दिया कि विधायक निधि (विधायक कोष) से एक सुसज्जित दिव्यांग कार्यालय का निर्माण कराया जायेगा. बिहार राज्य समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के दिव्यांगों को आ रही विभिन्न समस्याओं से उन्हें विस्तार से अवगत कराया. इस अवसर पर कार्यक्रम में गंगाराम चंद्रवंशी, डॉ अवधेश देव, योगेश पूर्वे, मनोज साह, जुली शर्मा, विजय कुमार, अली, मोनिका कुमारी, अशोक राय, अशोक कुमार, बिंदेश्वरी शर्मा, रंजीत प्रसाद ताती रोहित कुमार, गुलाब चंद्र पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >