कटिहार बिहार विधान सभा निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में शहर के चार प्रशिक्षण स्थलों में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संचालित है. प्रशिक्षण स्थल हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में पीठासीन पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है. यहां प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात एवं उच्च विद्यालय बीएमपी सात में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों एवं सीताराम चमरिया इंटर व डिग्री कॉलेज में तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण चल रहा है. अब तक 4714 पीठासीन पदाधिकारी, 3600 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 6049 द्वितीय मतदान पदाधिकारी और 4109 तृतीय मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर लिये है. सभी मतदानकर्मी मॉकड्रिल के द्वारा मतदान संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर रहे है. मतदान कर्मियों को प्ले स्टोर से ईसीआईनेट डाउनलोड करके वीटीआर रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया बतायी जा रही है. साथ ही भी जानकारी दी गयी है कि प्रपत्र 17 सी मतदान अभिकर्ताओं को देना अनिवार्य है. मतदान कर्मी सभी प्रपत्र को भरने के साथ-साथ क्या करें और क्या न करें की जानकारी मास्टर ट्रेनर से हासिल कर रहे है. गुरुवार को प्रशिक्षण के दौरान 19 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 14 द्वितीय।मतदान पदाधिकारी और दो तृतीय मतदान पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. सभी अनुपस्थित कर्मियों पर स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
