आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

कटिहार बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटरों ने अपनी मानदेय की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन किया. मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 9 महीने से हमारा मानदेय नहीं मिला है. ऐसे में हम सभी कैसे कार्य करेंगे. आशा कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर कहा कि आज एक दिवसीय सत्याग्रह के रूप में हम सभी ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है. यदि हमारे बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है तो आगामी एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए हम सभी को विवस होना पड़ेगा. इस अवसर पर मुन्नी देवी, मिनारा खातून, बबीता सिंहा, सविता देवी, राधा देवी, बेबी कुमारी, भारती कुमारी आदि आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >