फलका विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही फलका पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोर्ड में आ गयी है. गुरुवार को फलका पुलिस ने गुप्ता सूचना पर थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में हथियार तस्करी के लिए एकत्रित हुए दो हथियार तस्करों को एक देसी कट्टा, एक चोरी की बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सदर-टू रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को थानाध्यक्ष रवि कुमार राय को सूचना मिली फुलडोभी गांव में कुछ हथियार तस्कर हथियार तस्करी के लिए जुटे हुए हैं. थानाध्यक्ष द्वारा टीम गठित कर मौके पर पहुंच नाकेबंदी करदो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया. पकड़ाये दोनों युवक ने अपना नाम क्रमशः शंकर कुमार व रवि कुमार फुलवरिया थाना कोढ़ा निवासी बताया. तलाशी में एक बाइक के साथ-साथ एक देसी कट्टा व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. आरोपितों से बाइक के कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर के निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी के पुलिस जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
