उत्पाद विभाग ने 94 लीटर शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 94 लीटर शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से तीन महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मध् निषेध टीम ने नगर थाना अंतर्गत ड्राइवर टोला में छापेमारी कर आरती देवी को लगभग 78 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर तथा कविता श्रीवास्तव को 7 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने फसिया टोला वार्ड नंबर 44 में छापेमारी कर घूरनी देवी को 9.750 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस छापेमारी में कुल 94.750 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद कर पकड़े गये. तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >