पुलिस के विशेष छापेमारी में शराब मामले में 43 गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 43 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया है

कटिहार. एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 43 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया है. सोमवार को जिला पुलिस पदाधिकारी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान एवं छापेमारी की है. जिसमें सहायक थाना पुलिस ने 15 आरोपित, रौशना थाना पुलिस ने तीन आरोपित, पोठिया थाना पुलिस ने छह आरोपित सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्र में शराब पीने के आरोप तथा तस्करी के मामले में 43 लोगों पर कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने 30 लीटर शराब बरामद की है. जिला पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्कर वह शराबियों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >