पिस्टल से फायरिंग का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में गिरफ्तार

पिस्टल से फायरिंग का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में गिरफ्तार

कटिहार सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो अपलोड कर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को एक देसी पिस्तौल वह दो जिंदा कारतूस उसके साथ गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर देसी पिस्तौल से गोली फायरिंग करते एक वायरल वीडियो नगर थानाध्यक्ष के संज्ञान में आया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने उक्त वीडियो को बड़ी ही बारीकी से अध्ययन किया. ये बातें सामने आयी कि यह वीडियो नगर थाना क्षेत्र की है. सूचना के सत्यापन के उपरांत वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया. जांच में वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन, पिता रंजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह वायरलेस गली, अमला टोला, थाना नगर, जिला कटिहार के रूप में की गयी. उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करते हुए आमलोगों में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न किया. नगर थाना कांड संख्या-375/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी. गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए मुख्य अभियुक्त शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन को गिरफ्तारी को लेकर उसके घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन व दो जिंदा कारतूस बरामद कर पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध नगर थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है. कांड संख्या-09/2025 के तहत दर्ज मामला में आरोप पत्रित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >