आर्मी हवलदार ने ज्वेलर्स पर लगाया 1.768 किलो चांदी हड़पने का आरोप

आर्मी हवलदार ने ज्वेलर्स पर लगाया 1.768 किलो चांदी हड़पने का आरोप

– लोहे का टुकड़ा देने की शिकायत की दुकानदार का पलटवार, चांदी दी ही नहीं गयी मजदूर ने की थी चोरी, मामला जांच में उलझा कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव निवासी अंशु सम्राट, जो वर्तमान में आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. मालबारी चौक के विष्णु ज्वेलर्स सोना-चांदी व्यवसायी पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है. आर्मी हवलदार अंशु सम्राट का आरोप है कि उन्होंने अपने पूर्वजों के कुल 1.768 किलो चांदी के जेवर नया आभूषण बनवाने के लिए कोढ़ा बाजार स्थित राजकुमार साह की दुकान में दी थी. पीड़ित का आरोप है कि दुकानदार ने चांदी को गलाने के बाद उन्हें करीब डेढ़ किलो का लोहे जैसा गला हुआ सामान थमा दिया. जब उन्होंने इस धातु की जांच दूसरे ज्वेलर्स दुकानों में करवाई, तो सभी ने इसे चांदी नहीं बल्कि साधारण लोहे का टुकड़ा बताया. इसके बाद उन्होंने 31 जनवरी को कोढ़ा थाना में आवेदन देकर दुकानदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया. अंशु सम्राट ने का आरोप है वह एक साधारण परिवार से आते हैं. देश सेवा में तैनात रहते हुए न्याय की उम्मीद लेकर थाना पहुंचे थे लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आरोप लगाया कई बार थाना जाने के बावजूद उन्हें टाल-मटोल कर वापस भेज दिया गया. इसके बाद उनकी पत्नी ने दो फरवरी को पुनः थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. हालांकि जब इस मामले में कोढ़ा थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई, तो उन्होंने किसी भी प्रकार का आवेदन प्राप्त होने से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है. दूसरी ओर आरोपित दुकानदार राजकुमार साह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है. कहा, संबंधित व्यक्ति ने उनके पास कोई चांदी नहीं दी थी. दुकानदार के अनुसार, कुछ दिन पहले पीड़ित का साला उनके यहां मजदूरी का काम करता था. उसी ने दुकान से चांदी चोरी कर ली थी. राजकुमार साह ने यह भी कहा कि इस चोरी की जानकारी उन्होंने गांव में पंचायत के माध्यम से दी थी लेकिन थाना में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया. कहा, अब उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है. गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. एक तरफ जहां आर्मी हवलदार न्याय की गुहार लगा रहे हैं. दूसरी ओर दुकानदार खुद को निर्दोष बता रहा है. इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. अब यह मामला पूरी तरह पुलिस जांच पर निर्भर है कि सच्चाई क्या है. क्या वाकई चांदी के बदले लोहे का टुकड़ा दिया गया या फिर यह किसी साजिश का हिस्सा है. फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े हैं. पीड़ित न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >