प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को कई सड़कों के निर्माण की सौगात मिली है. मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री अशोक चौधरी ने 51 नई सड़कों की स्वीकृति दी है. जिससे क्षेत्र के नागरिकों को यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी. कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री का आभार प्रकट किया है. कोढ़ा विधायक कविता पासवान का भी विशेष धन्यवाद किया. जिन्होंने इस परियोजना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. भोला झा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी. बेहतर सड़क सुविधाओं से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आयेगा. साथ ही, रोजगार के नय अवसर भी सृजित होंगे. लोगों का मानना है कि इससे उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा. उबड़-खाबड़ सड़कों से निजात मिलने से यात्रा आसान होगी. दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
