कोढ़ा पुलिस ने 16.31 ग्राम स्मैक व 16,040 के साथ तीन तस्कर को दबोचा

कोढ़ा पुलिस ने 16.31 ग्राम स्मैक व 16,040 के साथ तीन तस्कर को दबोचा

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 16.31 ग्राम स्मैक व 16,040 नकद बरामद किया है. बुधवार की रात्रि में थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति महिनाथपुर नहर की ओर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. जैसे ही पुलिस टीम महिनाथपुर नहर के समीप पहुंची. बाइक सवार तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि पुलिस की तत्परता व मुस्तैदी के कारण तीनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान उदेश कुमार उर्फ कुनाल कुमार 21 वर्ष, सुमित कुमार 20 वर्ष एवं अर्जुन कुमार 20 वर्ष के रूप में की है. तीनों अभियुक्त मूसापुर गांव, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के निवासी हैं. पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके पास से 16.31 ग्राम स्मैक व 16,040 नकद बरामद किया. बरामद मादक पदार्थ व नकदी को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, विवेक विक्रम, गोपाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >