बारसोई में 20 मई को बंद रहेगी अंग्रेजी दवा की दुकानें

बारसोई में 20 मई को बंद रहेगी अंग्रेजी दवा की दुकानें

– ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बारसोई बलरामपुर ड्रग एसोसिएशन ने लिया निर्णय बारसोई ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर 20 मई को बारसोई एवं बलरामपुर क्षेत्र के दवा दुकानदार एकदिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इस संबंध में गुरुवार को नगर पंचायत स्थित बारसोई-बलरामपुर ड्रग एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव शेख पमीरुद्दीन ने की. जबकि संचालन प्रशांत कुमार साहा ने किया. बैठक में बारसोई एवं बलरामपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में दवा दुकानदार उपस्थित रहे. एसोसिएशन के सचिव शेख पमीरुद्दीन ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को राज्यभर के दवा व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण छोटे एवं मध्यम दवा व्यवसायियों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन स्थिति को देखते हुए बारसोई में केवल गुप्ता मेडिकल हॉल खुला रहेगा. ताकि मरीजों को आवश्यक दवाओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इनकी प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करो, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करो, तथा नकली दवाइयों से देश को बचाओ शामिल है, शेख पमीरुद्दीन ने कहा कि यह एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल है. यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. बैठक में राधाकांत घोष, संजीव कुमार, अनिल गुप्ता उर्फ हपु गुप्ता, केसरी हिंद, समामउल आरफीन अंसारी सहित दर्जनों दवा दुकानदार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >