कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के एक स्थानीय निवासी की निजी जमीन पर बिजली विभाग के ठेकेदार ने पोल के साथ ट्रांसफार्मर लगा दिया है. इससे पीड़ित ने कटिहार सहायक विद्युत अभियंता, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत अभियंता प्रमंडल कटिहार, कनीय अभियंता बिजली विभाग को आवेदन सौंपा है. निजी भूमि मालिक विक्रम चौधरी ने तीनों बिजली विभाग के अधिकारी को इस मामले में कार्रवाई के लिए आवेदन सौपा है. आवेदन में कहा, फलका अंचल में स्थित मेरी खेत में बिजली विभाग के द्वारा पोल के साथ ट्रांसफार्मर व तार बिना मेरे अनुमति के लगा दिया गया है. विरोध करने जमीन की कागजात की मांग की. मना करने के बाबजूद भी धड़ल्ले से आनन-फानन में कार्य जारी रखा है. एसडीपीओ टू को भी आवेदन दी गई है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस भी जांच में जुटी हुई है. फलका विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया की पोल ट्रांसफार्मर लगाया गया है. जिसकी जानकारी हमें नहीं है. जानकारी प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
