पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटाईलेशन के लिए आगे आने की अपील

पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटाईलेशन के लिए आगे आने की अपील

कटिहार कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार पटना द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाईलेशन तथा इसमें समाहित भारतीय ज्ञान पंरपरा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के लिए जिले में विभिन्न तरह की गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिलेव के सभी मान्यताप्राप्त अनुदानित मदरसा के प्रधान मौलवी बैठक आयोजित की गयी. शहर के गामी टोला स्थित मदरसा दारूल उलुम लतिफी परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने की. जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी व जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने बैठक में ज्ञान भारतम मिशन के उद्देश्य एवं स्वरूप, राज्य सरकार कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना एवं भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों की जानकारी, जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन आदि की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आम जनता के पास उपलब्ध संबंधित जानकारी हो तो कला एवं संस्कृति कार्यालय, कटिहार को उपलब्ध करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >