बलिया बेलौन सालमारी थाना प्रांगण में होली व ईद को लेकर रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में बताया गया की सालमारी में होलिका दहन कार्यक्रम 13 मार्च के शाम में आयोजित किया जायेगा. बैठक में होली व ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होने की जानकारी दी गयी. मौजूद बुद्धिजीवीयों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की होली को लेकर हुुड़दंगियों पर सख्त नजर रखी जायेगी. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई, शरारती तत्व पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही. इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, उपमुखिया मंज़र आलम, अशफाक आलम, सादीक आलम, नकीब आलय, मोतीलाल तांती, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
