अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत अंतर्गत दिल्ली दीवानगंज गांव के अनुब्रत सिंह को जदयू के प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया है. जदयू प्रखंड कमेटी के सहमति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अनुब्रत सिंह को प्रखंड महासचिव के पद पर मनोनीत किया है. उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने व आगामी चुनाव में पुनः एनडीए की सरकार बनाने को लेकर अमदाबाद प्रखंड में पार्टी पदाधिकारी का विस्तार किया जा रहा है. ताकि बूथ स्तर पर पार्टी और मजबूत हो सके. नव मनोनीत जदयू प्रखंड महासचिव अनब्रत सिंह ने बताया कि पार्टी कमेटी के द्वारा मेरे कंधे पर जो जिम्मेदारी दी है. उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा. मनोनीत किए जाने पर जदयू जिला महासचिव राजू साह, शिवानंद सिंह निषाद, पंचायत अध्यक्ष नारायण यादव, घीसू मंडल, नकुल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गौतम चक्रवर्ती सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
