कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनप्राशन्न दिवस का आयोजन किया. छह महीने पूरे कर चुके शिशुओं को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया. आंगनबाड़ी केंद्र गंगा प्रसाद सिंह टोला वार्ड सं. 03, केंद्र सं. 06, पंचायत विषहरिया में सेविका पूनम कुमारी और सहायिका गायत्री देवी की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. सेविका पूनम कुमारी ने स्वयं बच्चों को गोद में लेकर चम्मच से अन्न ग्रहण करवाया. अभिभावकों को शिशु पोषण, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. बच्चों के पोषण स्तर को सुधारना और माता-पिता को शिशु आहार एवं देखभाल को लेकर जागरूक करना था. उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे शिशु स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
