पलसा मंदिर में फिर हुई चोरी की घटना, ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग

21 दिन पूर्व आजमनगर थाना क्षेत्र के पलसा काली मंदिर में चोरी की घटना हुई थी. जिसका आजमनगर पुलिस उद्भेदन अब-तक नहीं कर पायी है.

आजमनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, 21 दिनों में तीन बार चोरी की हुई घटना

आजमनगर. 21 दिन पूर्व आजमनगर थाना क्षेत्र के पलसा काली मंदिर में चोरी की घटना हुई थी. जिसका आजमनगर पुलिस उद्भेदन अब-तक नहीं कर पायी है. इसी बीच दूसरी चोरी की घटना में बैटरी, इन्वर्टर, एम्पलीफायर सहित कई अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार, आजमनगर थाना क्षेत्र के पलसा शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब लोग मंदिर पूजा करने मंगलवार की सुबह पहुंचे. मंदिर का ताला गायब देख ग्रामीणों को समझते देर नहीं लगी कि मंदिर में चोरी हो गयी. तत्काल गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एसआइ आर्यन कुमार पुलिस बल के साथ पलसा शिव मंदिर पहुंच कर जांच में जुट गये.

लोगों ने कहा कि आजमनगर पुलिस पलसा क्षेत्र में गश्ती नहीं कि जा रही है. यही कारण है कि 21 दिनों के भीतर दो अलग-अलग मंदिरों में लाखों रुपए की चोरी हो गयी है. ग्रामीणों प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रुपेश शर्मा, विकास रजक, संजीव शर्मा, गुलाब पंजीकर, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, विष्णु कुमार सहित दर्जनों लोगों ने कहा बीते दोनों हुई चोरी की घटना के बाद भी पुलिस पलसा क्षेत्र में गश्ती नहीं की. जिसका परिणाम यह है कि फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >